Posted in

हल्दीराम के प्रीमियम भारतीय मिठाई ब्रांड मिश्री के साथ भारतीय मिठाइयों को मिला ट्विस्ट

बच्चे के जन्म की बात हो या वह बड़ा होकर ग्रेजुएट हो गया हो, हमारे जीवन में हर मधुर क्षण पर मौजूद होता है – ठाई का डिब्बा! एक ऐसे देश में जहां ‘मुंह मीठा करना’ एक पवित्र शुरुआत है, मिठाई का हर डिब्बा प्यार, कृतज्ञता और खुशी शेयर करता है।

इसे ध्यान में रखते हुए हल्दीराम ने प्रीमियम भारतीय मिठाई ब्रांड मिश्री पेश किया है, जिसका उद्देश्य भारतीय मिठाई को और ऊंचाई पर लेकर जाना है। मिठाइयों के साथ यादें जुड़ी होती हैं और उन्हें खास बनाते हुए मिश्री प्रियजनों के प्रति विनम्रता दिखाने का तरीका बदलने जा रहा है। भारतीय अब मिश्री की ओर से प्यार से क्यूरेट करते किए गए #EkMeethiShuruaat के साथ खुशी जाहिर करेंगे, जो खुशी के आंसुओं के बीच चमकने वाली मुस्कान में और अधिक मिठास जोड़ने के मिशन पर है।

लॉन्च पर  उमेश अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, मिश्री ने कहा, “हमारे जीवन का हर खूबसूरत पल मिठाई के साथ मनता है। हम मिठाई के डिब्बे के बिना न तो किसी को बधाई देते हैं और न ही कोई नई शुरुआत करते हैं। इस मिठाई को मिश्री के साथ उत्सवी रूप देने का समय आ गया है! हम अपने बेहतरीन लजीज मिठाइयों के साथ एक नई कैटेगरी बनाने को लेकर उत्साहित हैं। मिठाइयां हमेशा से हमारे उत्सवों का हिस्सा रहे हैं और यह उस उत्सव को यूनिक टच देते हैं। पसंदीदा सामग्री से लेकर सबसे लजीज व्यंजनों तक, मिश्री के पास अपने प्रियजनों के प्रति आभार व्यक्त करने के तरीके को बदलने के लिए सब कुछ है। ”

उमेश अग्रवाल एक ऐसे उद्यमी हैं जो सबसे अनोखे कन्फेक्शन के साथ समारोहों को मीठा बनाने का जुनून रखते हैं। मिश्री उनके इस भरोसे का नतीजा है कि मिठाइयां भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और नए जमाने के उपभोक्ताओं के स्वाद के अनुरूप विकसित होनी चाहिए।

हर उत्सव की शुरुआत मिठाई से होती है, जो उस पल को खास बनाती है और ब्रांड स्पेशलिटी प्रीमियम ऑप्शन के साथ उपहार देने की संस्कृति में बदल रहा है। समृद्ध स्वाद और प्रीमियम गिफ्ट पैकेजिंग के साथ पसंदीदा, ताजी सामग्री को मिलाकर, ब्रांड ग्राहकों की जिंदगी में खुशी लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मिश्री की प्रीमियम मिठाइयां 4, 8, 16 और 24 के बक्सों में उपलब्ध हैं। ये ब्रांड की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध हैं। आगे बढ़कर ब्रांड इस वर्ष अपने जियोग्राफिकल फुटप्रिंट, टीण साइज और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को व्यापक रूप से विस्तार करने की योजना बना रहा है।

मिश्री के बारे में

खानपान के क्षेत्र में भारतीय मिठाइयों को ऊंचाई देने और समारोहों में मिठास घोलने के मिशन पर अनूठे  ब्रांड मिश्री की स्थापना 2020 में उमेश अग्रवाल ने की थी। प्रसिद्ध हल्दीराम ग्रुप से संबद्ध, मिश्री हमारे प्रियजनों के प्रति आभार व्यक्त करने का तरीका बदल रहा है। मिठाइयां भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, और हम कुछ नई शुरुआत मिश्री (परंपरागत रूप से मिश्री) के साथ ही करते हैं। इसके आधार के रूप में मिश्री ‘मिठाई को आधुनिक बनाने’ के दृष्टिकोण के साथ प्रीमियम क्वालिटी वाली भारतीय मिठाइयां प्रदान करता है। 2024 तक 84 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की क्षमता के साथ 65 मिलियन डॉलर मूल्य के भारतीय गिफ्ट मार्केट में बड़ा बदलाव करते हुए ब्रांड स्पेशल प्रीमियम विकल्पों के साथ उपहार देने की संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34