दमोह कुंडलपुर में आगामी 24 दिसंबर को आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के द्वारा ब्रह्मचारी शशांक शालू भैया को भव्य मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी मुनि दीक्षा का यह भव्य कार्यक्रम कुंडलपुर के विद्या भवन में 24 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील वेजिटेरियन ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि खिमलासा के शशांक शालू भैया अनेक वर्षों से साधना रत है उनकी साधना से प्रभावित होकर आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने कुंडलपुर की पावन धरा पर मुनि जनेश्वर दीक्षा देने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व 23 दिसंबर को विद्या भवन में माता-पिता का आशीर्वाद दिया जावेगा एवं विधान संपन्न होगा।
मुनि दीक्षा ग्रहण करना अत्यंत सौभाग्य का विषय होता है किंतु यह एक बहुत बड़ी चुनौती भी होती है। मुनि दीक्षा के साथ ही आजीवन वस्त्रों का त्याग करना होता है, आजीवन वाहन का त्याग होता है, घर परिवार के त्याग के साथ केस लुंच 4 माह में एक बार करना अनिवार्य होता। दिन में एक बार ही भोजन वा पानी ग्रहण करना होता है। पैदल ही नंगे पैर सदैव बिहार करना होता है। जीवन में समता को धारण करते हुए अनेक कठिनाइयों को झेलते हुए आत्म कल्याण के पथ पर सदैव आगे बढ़ना होता है जीवन भर गुरु आज्ञा में चलना होता।

