भारत रत्न, स्वर कोकिला, लगा मंगेशकरजी जी के निधन की खबर से पूरा देश स्तब्ध है। लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर 12.30 बजे उनके निवास स्थान पर ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ प्रताप समदानी ने कहा, यह गहन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती करने के बाद अंगों की विफलता का कारण उनका निधन हुआ।
लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इस दौरान सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *