Madhya Pradesh: कांग्रेस ने जारी की विधान सभा उप चुनाव की पहली लिस्ट

inc congress

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं किया है। यह लिस्ट दिल्ली से फाइनल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए दिल्ली गए हुए थे। भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, सांवेरसीट से सिलावट का चुनाव लड़ना तय है।

इन्हें टिकट मिली

सीट प्रत्याशी का नाम
भांडेर फूल सिंह बरैया
दिमानी रविंद्र सिंह तोमर
अंबाह सत्यप्रकाश सिकरवार
गोहद मेवाराम जाटव
ग्वालियर सुनील शर्मा
डबरा सुरेश राजा
करैरा प्रागीलाल जाटव
बमोरी कन्हैया लाल अग्रवाल
अशोक नगर आशा दोहरे
अनूपपुर विश्वनाथ सिंह
सांची मदनलाल चौधरी
आगर मालवा विपिन वानखेड़े
हाटपिपल्या राजवीर सिंह बघेल
नेपानगर रामसिंह पटेल
सांवेर प्रेमचंद्र गुड्‌डू

उपचुनाव क्यों हो रहे हैं?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च में अपने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से  कांग्रेस की सत्ताधारी  सरकार अल्पमत में आ गई थी। काफी उठापटक ओर स्तरहीन बयानबाजी के बाद  20 मार्च को कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज ने 5वी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे 25 सीटें खाली हो गईं। वहीं, दो सीटें दो विधायकों के निधन की वजह से खाली हो गई थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *