उत्तर प्रदेश के विपक्षी पार्टियो के विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी, उप-मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी महानुभावों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और पट्टिका पहना कर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने नव आगंतुक नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। इनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी के चुनाव अभियान को और मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में ये लोग काम करेगें और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगें।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नयी कहानी लिखी है। डबल इंजन की सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हम निःस्वार्थ भाव से पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *