- दुकानें सुबह 10ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक खोली जाएंगी
- प्राइवेट ऑफिस 50 फीसद मैन पावर के साथ खोले जा सकते हैं
दिल्ली में कोरोना के केस में कमी को देखते हुए कुछ और सरकार ने गतिविधियों को शुरू करने की आज घोषणा की। सीएम ने कहा कि अब बाजार और माॅल्स ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगे और दिल्ली मेट्रो भी 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगी । ऑड-ईवन आधार पर बाजार और माॅल्स की आधी दुकानें खोली जा सकती हैं, दुकानें सुबह 10ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक खुल सकेंगी।
इसके अलावा, आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले 100 फीसद कर्मचारी काम करेंगे, जबकि सभी प्राइवेट ऑफिस 50 फीसद मैन पावर के साथ खोले जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि HOD के पास यह तय करने का अधिकार होगा कि किस को आवश्यक सेवा कहना है, किसको 50 फीसद करना है और किसको 100 फीसद करना है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 0.5 फीसद पर आ गई है और अब कोरोना की स्थिति नियंत्रण में दिख रही है।
सभी प्राइवेट ऑफिस 50 फीसद मैन पावर के साथ खोले जा सकते हैं, लेकिन यह कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग वर्क फ्राम होम करें। प्राइवेट ऑफिस अपने समय को व्यवस्थित करने की कोशिश करें, ताकि सब लोग एक साथ सड़क पर पर न आएं।
ई-कॉमर्स के जरिए सामान बेचने की जो प्रक्रिया है, वह चालू रहेगी।
आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाली दुकानें को ऑड-ईवन के दायरे से बहार रखा है वह रोज खुलेंगी।
दिल्ली मेट्रो 50 फीसद क्षमता के साथ चालू की जा रही है

