पद्म श्री डॉ केके अग्रवाल का 62 वर्ष की उम्र में कोविड -19 के कारण निधन हो गया

पद्म श्री डॉ केके अग्रवाल का कल रात कोविड-19 से निधन हो गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(IMA) के पूर्व अध्यक्ष और देश में चिकित्सा जगत का एक प्रमुख चेहरा थे। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

डॉ अग्रवाल 62 वर्ष का थे और  सोमवार रात 11.30 बजे “कोविड के साथ लंबी लड़ाई के बाद” दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया, उनके ट्विटर अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान में कहा गया। उन्होंने  कोविड शील्ड की दोनों टीके की खुराक ली थी।

पद्म श्री डॉ केके अग्रवाल ने अपना जीवन जनता के कल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया है। महामारी के दौरान भी, उन्होंने जनता को शिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए और कई वीडियो और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से 100 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम हुए और अनगिनत लोगों की जान बचाई।

डॉ अग्रवाल को 2005 में चिकित्सा श्रेणी में सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार डॉ बी सी रॉय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। डॉ अग्रवाल कार्डियोलॉजिस्ट है और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया का भी नेतृत्व किया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *