नई दिल्ली, 26 जुलाई 2026: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कर्तव्य भवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। प्रह्लाद जोशी के पास इसके अलावा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।
कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण पहलों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और उनके कार्यान्वयन की स्थिति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी की यह समीक्षा बैठक शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं और पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Leave a Reply