भोपाल मे रेडक्रॉस ने रक्तदाताओं के लिये शुरु की नि:शुल्क एम्बुलेंस, लॉकडाउन में एक कॉल पर रक्तदाता के घर पहुंचेगी एंबुलेंस

:

भोपाल, मध्य प्रदेश।  रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश ने कोरोना संक्रमण के काल में रक्त की कमी के चलते लोगो से रक्तदान करने के अपील की है।  रक्तदान करने के लिये रेडक्रॉस ब्लड बैंक में आने और वापस जाने के लिये रक्तदाताओं के लिये मुफ्त एंबुलेंस सेवा, दी जायेगी। ब्लड बैंक पर सुरक्षित रक्तदान के लिये सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। कोरोना काल में रक्तदान के लिये रेडक्रॉस के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने रेडक्रॉस ब्लड बैंक का टेलीफोन नम्बर जारी किया है जिस पर कोई भी रक्तदाता 0755-2550346 नम्बर पर एक कॉल करके एम्बुलेंस को बुला सकता है। बिना किसी डर के आकर रक्तदान कर सकता है। रेडक्रॉस मध्य प्रदेश ने पिछले वर्ष लॉकडाउन में रक्तदान महादान अभियान की शुरुआत की थी। रक्तदान का पुनीत काम करने वालों को रेडक्रॉस सोसाइटी रक्तदाता का कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगी।

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन नही हो रहा है। अचानक ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगी है।  वर्तमान परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता और अधिक है ब्लड बैंकों में घटते रक्त यूनिट से एस कठिन समय में जीवन के लिये लड़ना और मुश्किल भरा हो सकता है।

रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने अपील की है कि संकट के समय प्रदेश को एक बार फिर रक्तदाताओं की जरूरत है। रेडक्रॉस ने सभी सम्मानित रक्तदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।रक्तदान का पुनीत काम करने वालो को रेडक्रॉस सोसाइटी रक्तदाता का कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगी।रेडक्रॉस ने सभी रक्तदाताओं को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की है। ब्लड बैंक में भी सभी सावधानियां एवं सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देकर देश और समाज की सेवा करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *