RGCIRC द्वारा आरजीकॉन 2026 का आयोजन

RGCIRC (राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर) ने अपनी 24वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आरजीकॉन 2026 का सफल आयोजन किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय था “न्यूरो-ऑन्कोलॉजी (ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर): इनोवेशंस इन मल्टी-डिसिप्लिनरी कैंसर मैनेजमेंट।” जिसमें देश-विदेश के 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों; न्यूरोसर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरोसाइंटिस्ट और शोधकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने क्लिनिकल अनुभवों पर चर्चा की और नए उपचार विकल्पों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

यह सम्मेलन भारत में बढ़ते कैंसर बोझ की पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में न्यूरोसर्जिकल तकनीकों में प्रगति, उन्नत इमेजिंग तकनीक, प्रिसिजन रेडियोथेरेपी और नए उपचार प्रोटोकॉल जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान आरजीसीआईआरसी के इंटरिम सीईओ डॉ. धर्मेन्द्र सिंह गंगवार ने अधिक जानकारी साझा की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *