आज चुनाव आयोग द्वारा पाँचों राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधान सभा चुनावों की घोषणा की गई है। विधानसभा चुनाव एक प्रदेश के विकास और समृद्धि के साथ-साथ सशक्त राष्ट्र एवं लोकतंत्र की मजबूती के स्तंभ भी होते हैं। मैं इन सभी राज्यों की जनता से प्रदेश की प्रगति और देश की उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूँ।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने जनता की सुरक्षा के लिए कुछ जरुरी एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका हम हृदय से स्वागत करते हैं। इनका पालन करना सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्वस्थ व सुरक्षित चुनावों के लिए संकल्पित है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकारों द्वारा किये गए विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों पर जनता अपना विश्वास प्रकट कर भाजपा को पुनः सेवा का मौका देगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे पूरी तन्मयता से हमारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
https://twitter.com/AmitShah/status/1479797883926810624


Leave a Reply