आवारा कुत्तों की सुरक्षा के लिए वसंत कुंज में जमीन अलाॅट – विजय गोयल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दी बधाई

नई दिल्ली, 24 जून 2023: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आवारा कुत्तों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए वसंत कुंज में जो जमीन अलाॅट की है, उसके लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने उन्हें बधाई दी है। किन्तु गोयल ने कहा कि ये प्रयास काफी नहीं है। दिल्ली में कुतों की समस्या इतनी भयानक है, उस पर यह प्रयास एक मूंगफली के समान है।

गोयल ने कहा कब जमीन अलाॅट होगी, पीपीपी मॉडल के ऊपर कौन संस्था इसको लेने के लिए तैयार होगी, और कब तक बिल्डिंग बनेगी और यह सेंटर चालू होगा, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

गोयल ने कहा कि तब तक तो और हजारों कुत्तें सड़कों पर आ जाएंगे। दरअसल तो ये सेंटर केवल पालूत कीमती कुत्तों का अस्पताल बनकर रह जाएगा, जहां केवल अमीरों के कुत्तों का इलाज और देखभाल होगी।

गोयल ने कहा कौन तो इन आवारा कुत्तों को पकड़ेगा, कौन इनको इलाज के लिए ले जाएगा। कुल मिलाकर आवारा कुत्तों का तो केवल नाम होगा, बाकी तो पालतू कुत्तों से कमाई ही कमाई होगी।

गोयल ने कहा कि अभी हाल में कुत्तों की नसबन्दी के लिए नगर निगम हजार रूपए देती है, तब भी कुत्तों की नसबन्दी नहीं हो पा रही, फिर मुफ्त में कुत्तों को पकड़कर यहां कौन नसबन्दी करवाएगा।

गोयल ने कहा ज्यादा अच्छा तो यह होता कि दिल्ली सरकार के जो 70 पशुओं के अस्पताल हैं, उपराज्यपाल उनको कुत्तों की नसबन्दी के काम में लगाने के आदेश देते। वे अस्पताल बने भी हुए हैं और खाली पड़े हैं, वहां कुत्तों की नसबन्दी बड़े आराम से हो सकती है।

गोयल कल दिल्ली के लोधी गार्डन में कुत्तों के काटने की समस्या पर बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। लोधी गार्डन में प्रमुख शिकायत है कि कुत्ते हर रोज किसी न किसी को काट रहे हैं। यह मीटिंग लोधी गार्डन के रोज पार्क में सवेरे 8 बजे होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग, आरडब्ल्यू व माॅर्निंग वाकर्स भाग लेंगे।

गोयल ने बताया कि उनके साथियों को ये मीटिंग करने पर धमकियां मिल रही है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कुत्तों के काटने की समस्या पर गोयल लगातार आरडब्ल्यूए और एनजीओ को साथ लेकर पार्कों में मीटिंग कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *