बजट सत्र-2026 से पहले सर्वदलीय बैठक

जनवरी 27, नई दिल्ली:  संसद के आगामी बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और केंद्रीय बजट एक फरवरी यानी रविवार के दिन पेश किया जाएगा। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण और आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। 2 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र का पहला चरण कल से 13 फरवरी तक होगा। 

वहीं दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 30 बैठकें होंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *