Posted in

यथासंभव हम भारत में बनी हुई चीजों का उपयोग करें – अश्विनी वैष्णव!

भारतीय मजदूर संघ के प्रथम कार्यालय का उद्घाटन माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी के लाल किले की प्राचीर से दिए गए उद्बोधन को याद करते हुए कहा कि हम शपथ लें कि हम “अधिकतम यथासंभव उपयोग भारत में बनी हुई वस्तुओं का ही करें और निरंतर प्रयास रत रहे कि उसकी गुणवत्ता में भी सुधार होता रहे”

अश्विनी वैष्णव जी ने कहा कि वे जमाने गए जब रेलवे में नौकरी के बदले जमीन देनी पड़ती थी आज के समय में विधिवत भर्तियों का RRB को कैलेंडर बनाकर कार्यक्रम दिया गया है कि जनवरी से ही प्रति तिमाही जूनियर इंजीनियर एवं टेक्नीशियन NTPC एवं ग्रुप ए की भर्ती की जाती है । इस तरह विगत 2 वर्षों में लगभग डेढ़ लाख रेल कर्मचारी भर्ती कि जा चुकी हैं, एवं वर्तमान में एक साथ एक लाख 19 हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। रेल मंत्री जी ने घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय रेल फ्रेट की ढुलाई में विश्व के दो प्रथम रेलवे में सम्मिलित हो चुकी है।

रेल मंत्री जी ने आह्वान किया कि उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े सभी को को गुणवत्ता की क्वालिटी को निरंतर उपयोगी बनाना चाहिए उसके लिए जिस भी ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होगी वह मुहैया कराई जाएगी! रेल मंत्री ने कहा कि आज युवाओं को आवश्यकता है कि जहां वे अधिकार के प्रति सजग रहते हैं वहीं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के सानिध्य में अपनी जिम्मेदारियां और दायित्वों के प्रति भी सजगता से राष्ट्रहित में रेलवे के सहभाग को निरंतर बढ़ाएंगे । रेल मंत्री जी ने कहा कि जब भी कर्मचारी एवं मैनेजमेंट की भावना उद्देश्य और दिशा एक समान होते हैं तो कार्य में सफलता मिलती है ।

मंत्री जी ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में 34000 किलोमीटर रेल पटरियों का निर्माण व 46000 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण सफलतापूर्वक कर दिया है और इसका बड़ा लाभ यह मिला है कि ईंधन के रूप में आयातित डीजल की खपत बहुत कम हो चुकी है ! रेलवे ने इस वर्ष 25000 कोच अतिरिक्त लगाये है! 1000 किलोमीटर की यात्रा लगभग 450 रुपए में उच्चतम सुविधाओं के साथ करने में सफल रहे हैं! माननीय मंत्री जी ने कहा कि इस युग में हमें क्वालिटी पर सर्वाधिक ध्यान केंद्रित करना है और विश्व स्तरीय वस्तुओं , उत्पादों का निर्माण करना है ! आज रेलवे मेट्रो और रेलवे कोचेस का निर्यात कर रहा है ! हाल ही में भी लोकोमोटिव इंजन का निर्यात का ऑर्डर भी प्राप्त हो चुका है ! रेलवे नए आयाम को स्पर्श कर रही है! अब अपेक्षा है कि भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी इकाई भी राष्ट्रीय हित के चिंतन को लेकर रेल के कार्य को और दक्षता से समर्पित भाव से करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ! विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के रविंद्र हिम्मते ने कहा कि आज इस भव्य कार्यालय के उद्घाटन को देखकर पुराने संघर्ष याद आ जाते हैं परंतु यह प्रथम सफलता है भारतीय रेलवे मजदूर संघ प्रत्येक कार्यकर्ता से अपेक्षा है की दृढ़ता के साथ अपनी विचारधारा को अपने झंडे तले मजबूती से क्रियान्वित करें।

इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा जी कॉर्पोरेट एवं रोड ट्रांसपोर्ट राज्य मंत्री भी उपस्थित थे! उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज मैं भी अभिभूत हूं की राष्ट्रीय विचारधारा के मजबूत क्षेत्र से ही मेरा वर्षों से जुड़ाव हुआ। में माननीय रेल मंत्री जी का आभारी हूं ! कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार जी ने की! कार्यक्रम में रेल मंत्री जी ने भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.सुरेंद्रन जी एवं वी.सतीश जी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संचालन संतोष पटेल जी ने किया कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरेन पंड्या जी महामंत्री अशोक शुक्ला जीआदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *