चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS जनरल अनिल चौहान की सेवा अवधि को विस्तार

भारत सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा अवधि को विस्तार दिया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 24 सितंबर 2025 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में जनरल अनिल चौहान की सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी, जो 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल चौहान को 28 सितंबर 2022 को CDS नियुक्त किया गया। जनरल चौहान को 1981 में भारतीय सेना में कमीशन मिला था। उन्होंने अनेक कमांड, स्टाफ और सहायक पदों पर काम किया है। उनका विशिष्ट और शानदार कैरियर रहा है।

भारतीय सेना में अनुकरणीय सेवाओं के लिए जनरल चौहान को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *