Posted in

गुरुग्राम पुलिस: डायल 112 ऐप, दुर्गा शक्ति ऐप, सेल्फ डिफेंस, महिला/बच्चों विरूद्ध अपराधों, साईबर अपराधों व नशे के दुष्प्रभावों के बारे जानकारी देकर स्टूडेंट्स, स्टॉफ व कर्मचारियों एवं आम नागरिको को किया जागरूक गया

श्री विकास अरोड़ा, IPS पुलिस आयुक्त गुरुग्राम व श्री करण गोयल, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में तथा मुख्य सिपाही चांद राम के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम पश्चिम द्वारा दिनांक 28.02.2026 को पुलिस थाना शहर, गुरुग्राम के क्षेत्र में 1. चंदन सिंह राणा चौक, 2. चंदन नगर, सैक्टर-110, 3. साहिब गंज नजदीक चौमा फाटक में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, आत्मरक्षा के महत्व तथा डायल-112 व साइबर क्राइम से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में लगभग 240 लोगों को जागरूक किया गया ।

गुरुग्राम पुलिस नशा पीड़ित व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक गुरुग्राम में तैनात चिकित्सक से निःशुल्क दवाई एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन को मानस पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1933 पर नशा मुक्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने व सहायता प्राप्त करने के लिए भी जागरूक किया गया।

गुरुग्राम पुलिस टीम द्वारा लोगों से बातचीत कर नशा मुक्ति कमेटियाँ गठित करने, ड्रग पेडलर व नशा करने वालों की पहचान बताने तथा अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई, ताकि किसी भी युवक को नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करना पड़े।

गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि हमें हर प्रकार के नशे से दूर रहना है। नशे के खिलाफ आवाज उठानी है। नशा करने वालों, नशीले पदार्थ रखने/बेचने/तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं देना है। यदि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थो का सेवन करता हुआ, मादक पदार्थ बेचता हुआ/तस्करी करता या अपने कब्जा में कोई नशीला पदार्थ रखा हुआ दिखाई दे तो निसंकोच डायल-112 पर कॉल करके तुरन्त पुलिस को सूचना दें। गुरुग्राम पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव [24X7] तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34