दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

नई दिल्ली, 4 मार्च 2026 : दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज पावन पर्व होली के अवसर पर तिलक मार्ग, नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास, में कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली के नागरिकों से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर गुप्ता ने सभी नागरिकों के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन पर्व समाज में आपसी विश्वास को सुदृढ़ करते हैं तथा एक उन्नत और सर्वसमावेशी दिल्ली के निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाते हैं।

होली मिलन समारोह में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। सम्पूर्ण वातावरण आत्मीयता, भाईचारे और उल्लास से ओत-प्रोत रहा। यह आयोजन होली के वास्तविक संदेश विविधता में एकता, आपसी मेल-मिलाप तथा उज्ज्वल भविष्य की नई आशा का सजीव प्रतीक बना।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *