पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाकर बोले यशस्वी, सपना पूरा हुआ

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा है कि उनका वर्ल्ड कप में शतक लगाने का सपना पूरा हो गया. यशस्वी के शतक के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान अंडर-19 टीम को पहले सेमीफाइनल में 10 विकेट से हरा दिया.

मैच के बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैंने अपने देश के लिए जो किया, उससे मैं काफी खुश हूं. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं करता. मैं यह बात कभी नहीं भूल सकता कि मैंने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक लगाया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *