भारत ने रोहित को खोया और हमने विलियमसन को, बात बराबर-कीवी कप्तान

न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन चोट के कारण भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचौं की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर टॉम लाथम कप्तानी करेंगे. लाथम ने कहा है कि विलियमसन का जाना उनकी टीम के लिए ठीक उसी तरह है जिस तरह रोहित शर्मा का भारतीय टीम से जाना. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे बुधवार को सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. लाथम ने कहा, ‘केन जैसे खिलाड़ियों का बाहर जाना निराशाजनक होता है, लेकिन यह अन्य खिलाड़ियों को मौका देगा कि वो आएं और अपनी दावेदारी पेश करें. विलियमसन जल्दी वापसी करेंगे.’

टॉम लाथम ने कहा, ‘केन का बाहर जाना उसी तरह है जिस तरह भारत के लिए रोहित का बाहर जाना. वह भारत के बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन हम जानते हैं कि भारतीय टीम में कितनी गहराई है इसलिए हमें उन्हें हल्के में नहीं ले रहे हैं.’ न्यूजीलैंड को अपने घर में ही भारत से पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-5 से हार मिली है, लेकिन लाथम के लिए यह जरूरी है कि टीम इस समय वनडे सीरीज पर ध्यान दे और टी-20 की विफलता को भुला दे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *