सुशांत की बहन श्वेता ने डिलीट किया अपना Twitter और Instagram अकाउंट्स

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम को डिलीट कर दिया है। श्वेता ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट क्यों किया? इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है।

बता दें, श्वेता- सुशांत की मौत के बाद से ही अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही है। ट्विटर के जरिए उन्होंने कई मुहिम चलाई। सुशांत की मौत को अब चार महीने बीत चुके हैं। बता दें, 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। वहीं सुशांत मौत मामले की जांच फिलहाल CBI की टीम कर रही है।

सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति  अमेरिका में  में है और सुशांत केस से जुड़ी हर एक खबर को सोशल मीडिया के जरिए सुशांत के फैंस के साथ साझा करती थीं। उन्होंने सुशांत के प्रशंसकों के साथ सुशांत के 50 सपनों की सूची भी हाल ही में शेयर की थी।

श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर SSR के लिए कई तरह के मूवमेंट चलाती रहती थीं। हाल ही में उन्होंने एक नया मूवमेंट शुरू किया था। इस मूवमेंट का नाम था मन की बात फोर एसएसआर। इसके अलावा श्वेता ने कुछ घंटे पहले सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो भी शेयर किया था।

Image

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *