सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आज का रेट……..

स्थानीय बाजार में दो दिन की गिरावट से उबरता हुआ सोना स्टैंडर्ड 150 रुपये चढ़कर 40,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,800 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये टूटकर 30,700 रुपये के भाव पर आ गयी।

चांदी हाजिर भी 150 रुपये की बढ़त में 47,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा भी 170 रुपये चमककर 46,110 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपये की गिरावट में क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर रहे।
दिल्ली सराफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे

धातु रेट
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 40,970 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 40,800 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 47,350 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 46,110 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 30,700 रुपये

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज0.3 प्रतिशत चढ़कर 1,551.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 8.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,552.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की प्रासंगिकता को लेकर उपजे संदेश से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्टिवन नूचिन ने मंगलवार को कहा कि पहले चरण के समझौते के बाद भी चीनी सामानों पर सीमा शुल्क में की गयी बढ़ोतरी कायम रहेगी। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि दूसरे चरण तक प्रभाव में रहेगी। इससे इस बात पर सवाल उठने लगे हैं कि समझौता कितना प्रभावी होगा। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर चमककर 17.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *