Posted in

कमला हैरिस का कहना है, रूस के हस्तक्षेप से अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक को हो सकता है नुकसान 

Kamala-harris US Vice President

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को कहा की अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप से उनकी पार्टी को नुकसान होने की संभावना है। कैलिफ़ोर्निया की सीनेटर भारतवंशी हैरिस (55),  डेमोक्रेटिक पार्टी की और से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है।

हैरिस ने ‘सीएनन’ को कहा की, ‘‘मेरी स्पष्ट राय है कि रूस ने 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दिया था.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीनेट की खुफिया मामलों की कमेटी में रह चुकी हूं. जो हुआ था उस बारे में हम विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल के विषय पर लगे आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा की, ‘‘मुझे लगता है कि 2020 के चुनाव में भी विदेशी दखल होगा और इसमें रूस की अग्रणी भूमिका होगी.” क्या इससे राष्ट्रपति चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इस सवाल पर हैरिस ने कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से कहें तो निश्चित तौर पर.”

तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। जो बाइडेन को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का  उम्मीदवार चुना गया है। वही डोनाल्ड ट्रम्प  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए और माइक पेंस उपराष्ट्रपति पद के लिए  उम्मीदवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *