Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला भारत रत्न श्री लता मंगेशकर जी का निधन

स्वर कोकिला भारत रत्न लगा मंगेशकर 92 साल की थीं। 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

लगा मंगेशकर का आज मल्टी ऑर्गन फ़ेल हो ने की वाजह से  सुबह 8:12 मिनिट पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में महान गायिका का 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है।

इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *