भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कार्यकारी निदेशक (ED) बने “केसवन रामचंद्रन”

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केसवन रामचंद्रन को 01 जुलाई, 2025 से कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में नियुक्त किया है।

ED के रूप में पदोन्नत होने से पहले, श्री केसवन रामचंद्रन जोखिम निगरानी विभाग में प्रधान मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। श्री केसवन रामचंद्रन को मुद्रा प्रबंधन, बैंकिंग और गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण, प्रशिक्षण और प्रशासन से संबंधित क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर के दौरान रिजर्व बैंक स्टाफ कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में भी काम किया। उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक केनरा बैंक के बोर्ड में RBI के नामित सदस्य के रूप में और दो साल तक ICAI के ऑडिटिंग और एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड में काम किया।

कार्यकारी निदेशक के रूप में, श्री केसवन रामचंद्रन विनियमन विभाग (प्रूडेंशियल रेगुलेशन डिवीजन) की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्री केसवन रामचंद्रन बैंकिंग और वित्त में MBA के साथ स्नातकोत्तर हैं और ACCA, UK से अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग में डिप्लोमा रखते हैं। वे IIBF के प्रमाणित एसोसिएट भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *