Posted in

पीयूष गोयल ने लॉन्च किया ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’, भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर

नई दिल्ली, 18माई, 2026: Piyush Goyal ने भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM)” की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। इस महोत्सव का आयोजन Confederation of All India Traders (कैट) और India Trade Promotion Organisation (ITPO) द्वारा संयुक्त रूप से 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और यदि व्यापारी, उद्योग जगत, MSMEs, स्टार्टअप्स और उद्यमी मिलकर काम करें, तो देश आसानी से 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत कौशल, ज्ञान और प्रतिभा से भरपूर देश है। यदि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए, तो दुनिया भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देगी और विदेशी बाजारों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने भारतीय व्यापार महोत्सव को व्यापार समुदाय के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि यह मंच भारत को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाएगा।

इस अवसर पर सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री Praveen Khandelwal ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आत्मनिर्भर भारत विजन को आगे बढ़ाने में यह महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि विनिर्माण और निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होनी चाहिए।

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक एक्सपो नहीं, बल्कि व्यापारियों, MSMEs, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और निर्माताओं को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय मिशन है। उन्होंने कहा कि यह “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” अभियान को नई गति देगा और भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में ITPO के अध्यक्ष Javed Ashraf ने कहा कि यह आयोजन भारत में रिटेल व्यापार की छवि बदलने वाला ऐतिहासिक कदम साबित होगा। वहीं ITPO के प्रबंध निदेशक Neeraj Khairwal ने कहा कि यह महोत्सव भारत की उत्पादन क्षमता, पारंपरिक उत्पादों और नवाचार को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

सम्मेलन में देशभर के 27 राज्यों से करीब 150 व्यापारिक नेता, उद्योगपति, निर्यातक, महिला उद्यमी और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान भारत को वैश्विक सप्लाई चेन और सोर्सिंग हब बनाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *