गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की जनरल परेड में DCP प्रतीक गहलोत के सख्त निर्देश, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई के आदेश

गुरुग्राम, 18मई, 2026 : Prateek Gehlot ने रविवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की जनरल परेड के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इस परेड में यातायात पुलिस के करीब 160 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एसएचओ और जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी साफ-सुथरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करें, ताकि जनता के बीच गुरुग्राम पुलिस की सकारात्मक छवि बने।

उन्होंने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। DCP ने कहा कि ऐसे वाहन आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो सकते हैं, इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

प्रतीक गहलोत ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में किसी भी हालत में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने भीड़भाड़ वाले मार्गों, प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर लगातार निगरानी रखने के आदेश दिए।

इसके साथ ही अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *