दिल्ली में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 27 जुलाई: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रमंडल के 25 देशों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों का दिल्ली में स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करना दिल्ली के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राजधानी की पहचान एक अंतरराष्ट्रीय खेल गंतव्य के रूप में और मजबूत होगी।

22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक त्यागराज स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इससे दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं और खेल प्रेमियों को जोड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को और भव्य एवं सफल बनाया जा सकता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा और यह आयोजन दिल्ली में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *