दिल्ली पुलिस ने 600 किलो पटाखे बरामद किए , सात गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 600 किलोग्राम से अधिक पटाखें जब्त किये इन्हे बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे । अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले मे दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिवाली से पहले दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने कोविड-19 के अनियंत्रित बढ़ते मामले  और बढ़ते प्रदूषण की स्थिति और चिकित्सीय कारणों  को न संभालपाने की वजह से हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था।

पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, “ पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *