Indian Coast Guard: गुजरात में 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड की बैठक

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने वार्षिक समुद्री खोज और बचाव (M-SAR) बैठकों की श्रृंखला के तहत 18 नवंबर, 2022 को गुजरात के केवडिया में 20वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव (NMSAR) बोर्ड की बैठक आयोजित की। इस शीर्ष स्तर की बैठक की अध्यक्षता आईसीजी के महानिदेशक श्री वीएस पठानिया ने की, जो NMSAR बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

अध्यक्ष पठानिया ने अपने उद्घाटन भाषण में बोर्ड के अधीन एM-SAR सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अन्य हितधारकों/संसाधन एजेंसियों के साथ समन्वय में आईसीजी की विभिन्न पहलों को रेखांकित किया। इस बैठक के दौरान श्री वीएस पठानिया ने राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव योजना-2022 की शुरुआत की। यह M-SAR प्रणाली के कामकाज की दिशा में एक एकीकृत और समन्वित दृष्टिकोण को निर्देशित करने के लिए सभी प्रतिभागी एजेंसी और हितधारकों के लिए एक नीति दस्तावेज के रूप में कार्य करती है।

नीतिगत ढांचे और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श और SAR सेवाओं के सुधार के क्षेत्रों की पहचान के अलावा ICG, इसरो, महाराष्ट्र राज्य मत्स्यपालन और कर्नाटक राज्य मत्स्यपालन के विषय विशेषज्ञों ने तकनीकी प्रस्तुतियां भी दीं। इसके बाद हितधारकों की ओर से एजेंडा बिंदुओं पर विचार- विमर्श सत्र और चर्चाएं आयोजित की गईं।

NMSAR बोर्ड की बैठक हर साल भारतीय खोज और बचाव क्षेत्र (Indian Search and Rescue Region (ISRR)). के विशाल 46 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नाविक व मछुआरों के लिए नीतिगत मुद्दों, दिशानिर्देशों और प्रक्रियाओं को तैयार करने, राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव योजना की प्रभावकारिता का आकलन करने व सेवाओं पर चर्चा करने के लिए होती है। इसमें विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों, सशस्त्र बलों, सभी तटीय राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की ओर से कुल 31 सदस्य होते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *