Posted in

जनता बताएगी, पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा?- अरविंद केजरीवाल

पंजाब के लोग 17 जनवरी की शाम 5 बजे तक 7074870748 नंबर पर एसएमएस, वाट्सएप व कॉल कर अपने मन पसंद सीएम चेहरे का नाम बता सकते हैं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज एलान करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा? यह जनता बताएगी। हमने आज 7074870748 नंबर जारी किया है। इस पर पंजाब के लोग 17 जनवरी की शाम 5 बजे तक एसएमएस, वाट्सएप व कॉल कर अपने मन पसंद सीएम चेहरे का नाम बता सकते हैं।

लोगों के आए जवाब के आधार पर आम आदमी पार्टी अपना सीएम चेहरे का एलान करेगी। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी सर्वे बता रहे हैं कि ‘आप’ को 57 से 60 सीटें मिल रही हैं और सरकार बनने में बस दो कदम और बचे हैं। मेरा पंजाब के सभी निवासियों और वालेंटियर्स से अपील है कि बस आखरी धक्के की जरूरत है, ताकि ‘आप’ को 60 नहीं, कम से कम 80 सीटें मिलें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34