Vice Admiral Krishna Swaminathan
Vice Admiral Krishna Swaminathan
Posted in

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नए नौसेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का लेंगे स्थान

नई दिल्ली : भारत सरकार ने Vice Admiral Krishna Swaminathan को भारतीय नौसेना का नया चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (CNS) नियुक्त किया है। वर्तमान नौसेना प्रमुख Admiral Dinesh Kumar Tripathi 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 जुलाई 2025 को पश्चिमी नौसैनिक कमान के 34वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था और वह कम्युनिकेशन एवं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

उन्होंने National Defence Academy, यूनाइटेड किंगडम के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, करंजा स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज से सैन्य शिक्षा प्राप्त की है।

परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित कृष्णा स्वामीनाथन ने अपने लंबे नौसैनिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने मिसाइल पोत INS Vidyut और INS Vinash, मिसाइल कॉर्वेट INS Kulish, गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर INS Mysore और एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikramaditya की कमान संभाली है।

रियर एडमिरल बनने के बाद उन्होंने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) के रूप में कार्य किया और भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इंडियन नेवल सेफ्टी टीम की स्थापना में भी अहम योगदान दिया, जो नौसेना की ऑपरेशनल सुरक्षा की निगरानी करती है।

इसके बाद उन्होंने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट और फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद वह वेस्टर्न नेवल कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ, कंट्रोलर ऑफ पर्सोनल सर्विसेज और नेवल मुख्यालय में चीफ ऑफ पर्सोनल भी रहे। वर्तमान जिम्मेदारी से पहले वह वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के पद पर कार्यरत थे।

शैक्षणिक रूप से भी उनका रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। उनके पास Jawaharlal Nehru University से बीएससी, कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से टेलीकम्युनिकेशन में एमएससी, King’s College London से डिफेंस स्टडीज में एमए, मुंबई विश्वविद्यालय से एमफिल और इंटरनेशनल स्टडीज में पीएचडी की डिग्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *