कनॉट प्लेस में गूंजा ‘Operation Sindoor’ के शौर्य दिवस का जयघोष, CM रेखा गुप्ता ने सेना के पराक्रम को किया नमन

नई दिल्ली 10,मई,2026: Shaurya Diwas के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Kapil Mishra सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पूर्व सैनिक, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध गायक Ashish Kulkarni ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि पूरे कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गूंज सुनाई दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “शौर्य दिवस” भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि Operation Sindoor के जरिए भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को स्पष्ट संदेश दिया कि देश अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब देकर देश की शक्ति और संकल्प का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं, राष्ट्रीय अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की तीनों सेनाओं के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि देश के सैनिक हर परिस्थिति में सीमाओं पर डटे रहते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत की रगों में आज भी वीरों का वही जज्बा बहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाएं नया इतिहास लिख रही हैं और यह आतंकवादियों व घुसपैठियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि भारत हर चुनौती का जवाब देना जानता है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वीर सैनिकों का सम्मान करना और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान काव्य पाठ, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *