उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी ने आज नोएडा के नव नियुक्त DCP यमुना प्रसाद जी से मिलकर शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी ने आज नव नियुक्त नोएडा के DCP यमुना प्रसाद जी से मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित की और नोएडा में हो रही व्यापारियों को परेशानियों से DCP सर को अवगत करवाया गया l श्री यमुना प्रसाद जी ने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को फ़ोन कर सभी समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए l

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि सेक्टर -6 स्थित DCP कार्यालय में आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्री यमुना प्रसाद जी से मुलाक़ात की l नोएडा में हो रही विभिन्न समस्या के बारे में उनको अवगत करवाया गया l व्यापारियों की परेशानी में मुख्य रूप से शामिल एलिवेटेड रोड के बारे में जानकारी दी गई और कहा गया कि यदि ये जल्द पूरा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर होंगे और उसका ज़िम्मेवार पूर्णरूप से नोएडा प्राधिकरण होगा l प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल ने पीजी से सम्बंधित समस्याओं के बारे में अवगत करवाया l प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में हम पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं l आप लोगों के सहयोग से हम अपना व्यवसाय बिना डर के कर पाते है l

प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने शहर में भिन्न भिन्न हो रहे जाम की समस्याओं से BCB महोदया को अवगत करवाया l
उद्योग प्रकोष्ठ से अध्यक्ष शक्ति सिंह ने पार्किंग से सम्बंधित सेक्टर 122 की समस्याओं के बारे में बताया l
श्री यमुना प्रसाद जिन्हें सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और कुछ समस्याओं का मौक़े पर ही समाधान करवाया और बाक़ी समस्याओं के लिए अधिकारियों को सूचित किया और कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण हो l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *