करोना वाइरस के दौरान दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, टीवी पर आएगी रामानंद सागर की रामायण

रामानंद सागर की रामाणय को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा ।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर जी की रामायण और बीआर चोपड़ा जी की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की डिमांड की जा रही थी। ऐसे में लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।

साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर रामानंद सागर जी की रामायण का प्रसारण हुआ था। वहीं साल 1988 में बीआर चोपड़ा जी की महाभारत का प्रसारण पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर कर्फ़्यू जैसा माहोल होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था।

बता दें कि 1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। भारत के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं।

गौरतलब है कि रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वहीं रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी।

Comments

One response to “करोना वाइरस के दौरान दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, टीवी पर आएगी रामानंद सागर की रामायण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *