सरकार ने बताया अंतिम संस्कार ओर शादी मे कितने लोग हो सकते है शामिल

केंद्र सरकार ने मंगलवार 05/05/2020  को शादी और अंतिम संस्कार के लिए कुछ छूट प्रदान की है। नए आदेश के अनुसार कहा गया है कि शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग जा सकते हैं। अन्य सभी तरह के समारोह और जुटान पर फिलहाल रोक पहले की तरह जारी रहेंगी।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, ”सोशल डिस्टेंशिंग के पालन के लिए विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं और किसी मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि दुकान पर एक साथ 5 से अधिक लोग नहीं हो सकते हैं। सबके लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। 

यह भी पढे: जानिए क्या है – रेड जोन, ग्रीन जोन, ऑरेंज जोन और कंटेनमेंट जोन

आप को बता दे की 15 मार्च को स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइंस में कहा था कि श्मशान या कब्रगाह में अधिक लोगों को एकत्रित होने से बचना चाहिए, क्योंकि यह संभव है कि परविरा के करीबी लोगों में कोई लक्षण ना हो, लेकिन वे संक्रमित हों। कोविड-19 के कई केसों में अधिकतम 5 लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *