1 साल के लिए टला टोक्यो ओलंपिक, इसी साल होना था आयोजित

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक के बाद एक कई बड़े खेल आयोजन, समारोह और कार्यक्रम रद्द या स्थगित किए जा रहे हैं, और अब इसका असर दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलंपिक गेम्स पर भी पड़ता दिख रहा है।

इस साल के मध्य में होने वाले टोकियो ओलंपिक गेम्स को 1 साल के लिए टाल दिया गया है।जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ हुई बातचीत के बाद यह जानकारी दी। अब यह खेल 2021 की गर्मियों में होंगे। तारीख बाद में तय की जाएंगी।

जापान ने 12.6 अरब डॉलर खर्च किए
टोक्यो ओलिंपिक 2020 की मेजबानी जापान के पास है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वह तैयारियों पर अब तक 12.6 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। कुल अनुमानित खर्च इसका दो गुना यानी करीब 25 अरब डॉलर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *