बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ की राशि में की गई वृद्धि। इस योजना के अंतर्गत पात्र पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को पूर्व निर्धारित ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, पेंशनधारी पत्रकार के निधन की स्थिति में उनके आश्रित परिजनों को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि को भी ₹3,000 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है।

