मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा में सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपराज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार प्रभु श्रीराम से प्रेरणा लेकर दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा को लागू करने का प्रयास कर रही है। हमने रामराज्य से प्रेरणा लेकर 10 सिद्धांत बनाएं हैं, जिसमें सबको भोजन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मकान, महिलाओं व बुजुर्गों का सम्मान और ‘आप’ में सभी बराबर हैं, शामिल है। हम अच्छी और साफ सुथरी नियत के साथ रामराज्य की अवधारणा पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। मंदिर बन जाने के बाद हमारी सरकार दिल्ली के सभी बुजुर्गों को एक बार फ्री में अयोध्या मंदिर का दर्शन कराएगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले 70 साल से भाजपा और कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत देश को अनपढ़ रखा, ताकि इनसे कोई सवाल न पूछ सके। पिछले 6 साल के अंदर दिल्ली में आई शिक्षा क्रांति ने भाजपा और कांग्रेस की जड़ें हिला दी हैं। इसी के परिणाम स्वरूप जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को और MCD उपचुनाव में भाजपा को जीरो सीट दिया।

