दिल्ली विधानसभा में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक 2022 हुआ पास- मनीष सिसोदिया

दिल्ली विधानसभा ने मंगलवार को दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक पास कर दिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी से निकले टीचर भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। किसी भी देश को विश्वगुरु वहां के नेता नहीं बना सकते बल्कि वहां के टीचर उस देश को विश्वगुरु बनाते हैं। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी विधेयक इस विधानसभा से पास हो कर जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी से देश में टीचर की क्वालिटी इतनी बढ़िया हो जायेगी कि उसकी चर्चा दुनिया भर में होगी। और अपना देश विश्वगुरु बनेगा। दिल्ली की टीचर्स यूनिवर्सिटी ऐसे शानदार टीचर, ऐसे शानदार गुरु बनाएगी जो इस देश को विश्व गुरु बनाएंगे। साथ ही ये यूनिवर्सिटी देश में टीचर्स ट्रेनिंग का एक नया मानदंड खड़ा करेगी।

देश में जब तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्विद्यालयों में आचार्य चाणक्य जैसे शिक्षक थे तब पूरी दुनिया में अपने देश की धाक थी। यहां के शिक्षा की चर्चा होती थी। एक बार फिर से वो दिन वापस लौटेगा और हमारा देश विश्व गुरु कहलाएगा। और इस कार्य में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी अहम भूमिका निभायेगी। यहां से निकले शिक्षक देश भर में एक ऐसी पीढ़ी खड़ा करेंगे जो अपने ज्ञान विज्ञान की बदौलत देश को दुनिया में सबसे आगे खड़ा कर देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *