Priyanka Gandhi : जानिए लोकसभा चुनाव 2024 में प्रियंका गाँधी का चुनाव प्रचार अभियान का पूरा ब्योरा

Priyanka Gandhi Vadra solo speech picture

55 दिन 108 जनसभाएँ और रोड शो, 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, 1 टीवी इंटरव्यू और 5 प्रिंट इंटरव्यू

  • 16 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में किया प्रचार
  • 2024 लोकसभा चुनाव में प्रियंका गाँधी के भाषण रहे चर्चा का विषय। सधे हुए अंदाज में दिए प्रधानमंत्री के दुष्प्रचार एवं आरोपों का जवाब।
  • प्रधानमंत्री व भाजपा के नेरेटिव को भटकाने के प्रयासों को अपने बेबाक एवं शानदार भाषणों से किया धाराशायी
  • प्रियंका गाँधी के भाषणों की संवाद, बातचीत की शैली, सौम्यता, सादगी एवं विनम्रता बनी जनता की पसंद
  • आज प्रियंका गाँधी ने लोकसभा चुनाव अभियान की समाप्ति एक विशाल रोड शो के साथ सोलन में की। सुबह जाखू मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रियंका गाँधी ने अंतिम रोड शो सोलन में किया, जिसमें हज़ारों लोगों ने शिरकत की।
  • ⁠55 दिनों के इस दृढ़ता भरे चुनाव अभियान में प्रियंका गाँधी ने 108 जनसभाओं एवं रोड शो में हिस्सा लिया। अमेठी और रायबरेली में हज़ारों कार्यकर्ताओं के 2 सम्मेलनों को भी संबोधित किया।
  • ⁠चुनाव अभियान के दौरान प्रियंका गाँधी ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, 5 प्रिंट मीडिया इंटरव्यू, 1 टीवी इंटरव्यू भी किया।
  • ⁠प्रियंका गाँधी ने हर दिन 2-3 जनसभाओं और रोड शो के जरिये चुनाव अभियान को धार दी।
  • ⁠सबसे धुँआधार अभियान रायबरेली व अमेठी में चलाया जहाँ उन्होंने हर दिन औसतन 8-10 सभाओं/स्वागत समारोह/ रोड शो में हिस्सा लिया।
  • ⁠उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में डेरा डाल कर धुआँधार चुनाव अभियान का उठाया जिम्मा
  • ⁠कर्नाटका व केरल के भी चुनाव अभियान में जान फूंकी
  • ⁠असम व त्रिपुरा की सबसे महत्वपूर्ण सीटों पर किया चुनाव अभियान।
  • उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र, कर्नाटका के मैसूर कर्नाटका, कल्याण कर्नाटका, कित्तूर कर्नाटका, पंजाब के मालवा क्षेत्रों की सीटों को भी किया कवर
  • झारखण्ड की आदिवासी बाहुल्य सीटों, राजस्थान में मारवाड़, पूर्वी राजस्थान, जयपुर क्षेत्र, मत्स्य क्षेत्र (अलवर) की सीटों, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग, बस्तर संभाग, रायगढ़ संभाग और मध्य प्रदेश की चंबल की सीटों को कवर किया
  • ⁠प्रियंका गाँधी की सहारनपुर, धुबरी, फतेहपुर सीकरी, सिरसा, नंदूरबार, कुल्लू, वायनाड, ज़हीराबाद, वाराणसी की जनसभा/रोड शो में आये जनसैलाब ने सारे रिकॉर्ड तोड़े।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *