Ramayan के सीन काटे जाने पर Doordarshan पर भड़के दर्शक कहा – दिखाना है तो ढंग से दिखाओ

Doordarshan लॉकडाउन के दौरान Ramayan का प्रसारण कर रहा है। रामायण के पुनः प्रसारण से दर्शको की खुशी की ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब लोग Doordarshan के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कारण – आधे-अधूरे सीन। Ramayan शुरू होने के बाद से कई सीन काटे जा चुके हैं, लेकिन सोमवार रात 9 बजे प्रसारित हुए सीरियल में तो हद ही हो गई। प्रसंग था कि भगवान राम के कहने पर सुग्रीव अपने भाई बाली को ललकारते हैं और युद्ध करते हैं। इसके बाद भगवान राम  तीर चलते हैं और बाली का वध कर देते हैं। इसके बाद बाली की पत्नी तारा और अंगद वाला पूरा सीन काट दिया गया। इस पर दर्शकों ने नाराजगी जताई औरइस बात की शिकायत भी की। इसके बाद मंगलवार सुबह 9 बजे पूरा सीन दिखाया गया।

कहा जा रहा है कि दूरदर्शन द्वारा बाली की पत्नी तारा और अंगद वाला पूरा सीन काटे जाने के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों ने दूरदर्शन को शिकायत की। इसके बाद ही इस नेशनल चैलन को सुबह पूरा एपिसोड पूरा दिखाने पर मजबूर होना पड़ा।

दूरदर्शन ने तोड़ दिए हैं सारे रिकॉर्ड

रामायण का पुनः प्रसारण होने के बाद दूरदर्शन ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पहला मौका है जब करोड़ों लोग दूरदर्शन देख रहे हैं। प्रसार भारती के CEO शशि शेखर ने हाल ही में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होने लिखा था कि दूरदर्शन पर रामायण के पुनःप्रसारण के साथ ही 2015 के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग्स पाई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *