राष्ट्रपति द्वारा आज आठ राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति ने आज आठ राज्यपालों को नियुक्त किया गया है
1.मिजोरम के राज्यपाल श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

2.   हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

3.   त्रिपुरा के राज्यपाल श्री रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

4.   श्री थावरचंद गहलोत कोकर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

5.हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय का तबादलाकरके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

6.   डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

7.   श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

8.   श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश काराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उपरोक्त नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण किए जाने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *