The Union Minister for Information & Broadcasting, Youth Affairs and Sports, Shri Anurag Singh Thakur along with the Union Minister for Railways, Communications, Electronics and Information Technology, Shri Ashwini Vaishnaw holding a press conference on Cabinet Decisions, in New Delhi on December 15, 2021. The Union Minister for Jal Shakti, Shri Gajendra Singh Shekhawat, the Minister of State for Fisheries, Animal Husbandry & Dairying, Information and Broadcasting, Dr. L. Murugan and the Principal Director General (M&C), Press Information Bureau, Shri Jaideep Bhatnagar are also seen.
Posted in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने RuPay Debit कार्ड और कम राशि वाले BHIM-UPI लेन-देन (P2M) को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आज RuPay Debit कार्ड और कम राशि वाले [2,000 रुपये तक] BHIM-UPI लेन-देन [उपयोग करने वाले व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M)] को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा अधिग्रहण करने वाले बैंकों को रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई भुगतान के माध्यम से किए गए लेन-देने के मूल्य (P2M) का प्रतिशत भुगतान करके प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना का 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी एक वर्ष की अवधि के लिए अनुमानित वित्तीय परिव्यय 1,300 करोड़ रुपये है।

यह योजना अधिग्रहण करने वाले बैंकों को मजबूत डिजिटल भुगतान इको-सिस्टम्स के निर्माण और रुपे डेबिट कार्ड तथा BHIM-UPI डिजिटल लेन-देन को सभी क्षेत्रों और आबादी के खंडों में बढ़ावा देने एवं देश में डिजिटल भुगतान को और मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करेगी।

यह योजना औपचारिक बैंकिंग एवं वित्तीय प्रणाली से बाहर और बैंक सुविधा से वंचित एवं हाशिए पर रहने वाली आबादी के लिए सुलभ डिजिटल भुगतान के तरीकों का निर्माण करने में मदद करेगी।

भारत आज दुनिया के सबसे कुशल भुगतान बाजारों में से एक है। ये विकास भारत सरकार की पहल और डिजिटल भुगतान इको-सिस्टम्स के विभिन्न दिग्गजों के नवाचारों का परिणाम हैं। यह योजना फिनटेक स्पेस में अनुसंधान, विकास तथा नवाचार को और अधिक बढ़ावा देगी, तथा सरकार को देश के विभिन्न भागों में डिजिटल भुगतान को और अधिक मजबूत बनाने में भी सहायता प्रदान करेगी।

पृष्ठभूमि:

यह योजना देश में डिजिटल लेन-देन को और बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं (वित्त वर्ष 2021-22) के अनुपालन में तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *